Mon. Apr 13th, 2026

ऑपरेशन सिंदूर के दृष्टिगत सैनिकों के सम्मान में निकाली गई तिरंगा सम्मान यात्रा- कौशल किशोर पांडे

राजपुर: 23 मई 2025

ऑपरेशन सिंदूर के दृष्टिगत सैनिकों के सम्मान में निकाली गई तिरंगा सम्मान यात्रा- कौशल किशोर पांडे

राजपुर। सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर राजपुर कस्बे में सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। कौशल किशोर पांडे कि अगुवाई में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। गगनभेदी देश भक्ति नारों की गूंज से पूरा वातावरण गूंज उठा..

सिंदूर की खातिर हमने तुम्हें ललकारा है।
दूर हटो अब आतंकवादी हिन्दुस्तान हमारा है।।

जैसे नारे लगाकर देश के सैनिकों की हौसला अफजाई किया। राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे के नेतृत्व में गुरुवार को राजपुर कस्बे के शिवधाम वाटिका से ब्लॉक तिराहे तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। ब्लॉक कार्यालय के समीप शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तिरंगा यात्रा के दौरान युवाओं ने देश के तिरंगे को लहराते हुए आतंकवाद के खिलाफ व अपने सैनिकों की शौर्य गाथाओं के नारे लगाए।

इस दौरान समाजसेवी दीपक मिश्रा, कपिल देव, व्यापार मंडल के अध्यक्ष अवध विश्नोई, लालजी सिंह, हाफिज इमाम खां, इरफान अहमद आदि हजारों की संख्या में लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *