Mon. Aug 3rd, 2026

कपिलवस्तु को मिली फोरलेन की सौगात! 216.49 करोड़ की लागत से निखरेगी बुद्ध की स्थली- सांसद पाल

कपिलवस्तु को मिली फोरलेन की सौगात! 216.49 करोड़ की लागत से निखरेगी बुद्ध की स्थली- सांसद पाल

भूमि अधिग्रहण हेतु रू87 करोड़ की धनराशि विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी, “एसएलओ” सिद्धार्थनगर के खाते में डिपोजिट- सांसद पाल

नार्थ साउथ कारीडोर के विकास हेतु बर्डपुर- पिपरहवा मार्ग का होगा “फोरलेन” चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण!जिसकी कुल लम्बाई-9.400 किमी0 तथा स्वीकृत लागत रू261.49 करोड़ है- सांसद पाल

सिद्धार्थनगर: सांसद डुमरियागंज जगदंबिकापाल ने प्रेसवार्ता कर बताया कि जनपद सिद्धार्थनगर में वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत नार्थ साउथ कारीडोर के विकास हेतु बर्डपुर पिपरहवा मार्ग का 4लेन चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण का कार्य किया जाएगा। इस मार्ग की कुल लम्बाई-9.400 किमी0 तथा स्वीकृत लागत रू261.49 करोड़ है।

परियोजना का महत्व: यह मार्ग भारत नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण सम्पर्क मार्ग है। जिसके निर्माण होने से विश्व प्रसिद्ध कपिलवस्तु स्तूप तथा कपिलवस्तु विश्वविद्यालय तक आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित एवं तेज होगा तथा देश-विदेश से आने वाले बौद्ध श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को विश्वस्तरीय सड़क सुविधा उपलब्ध होगी तथा व्यपार, पर्यटन, परिवहन व अन्य सेवा क्षेत्रों में रोजगार के नये अवसर सृजित होंगें।

कार्य की अद्यतन स्थिति: फोरलेन सड़क निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के कार्य हेतु राजस्व की टीम तथा लोक निर्माण विभाग की टीम संयुक्त रूप से भूमि पैमाईश, अभिलेख सत्यापन एवं भवनों के मूल्यांकन का कार्य कर रही है। इस दौरान सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी कि भूमि अधिग्रहण हेतु रू87 करोड़ की धनराशि विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी, (एसएलओ) सिद्धार्थनगर के खाते में जमा करा दिया गया है।

भगवान गौतम बुद्ध का संदेश :भगवान बुद्ध ने मानवता को करुणा, शांति और समरसता का मार्ग दिखाया। सड़कें केवल दो स्थानों को नहीं जोड़तीं, बल्कि लोगों, संस्कृतियों, अवसरों और विकास को भी जोड़ती हैं,बर्डपुर पिपरहवा फोरलेन परियोजना भी उसी भावना का प्रतीक है कि यह बुद्ध की पावन भूमि को बेहतर संपर्क देकर श्रद्धालुओं, विद्यार्थियों, स्थानीय नागरिकों और आने वाली पीढ़ियों के लिए विकास के नए द्वार खोलेगी। “भगवान बुद्ध का संदेश था कि ‘बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय’ “अनेक लोगों के हित और सुख के लिए” यह परियोजना भी उसी भावना को साकार करते हुए जनकल्याण, सुगम आवागमन और क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *