26 नवंबर को सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल में होगा संविधान दिवस पर बड़ी कार्यशाला का आयोजन:सांसद पाल
संविधान हमारे लोकतंत्र के आस्था की नींव: सांसद पाल
पीएम मोदी के नेतृत्व में एशिया में भारत ने रूस और जापान को पछाड़कर तीसरी बड़ी शक्ति का स्थान हासिल किया:सांसद पाल
पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना:सांसद पाल
पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत 7.5 प्रतिशत की दर से दुनिया की सबसे तेजी से बढती अर्थव्यवस्था:सांसद पाल
सिद्धार्थनगर । सांसद जगदम्बिका पाल ने प्रेस वार्ता में कहा कि संविधान हमारे लोकतंत्र की नींव है। भारत का संविधान चार स्तंभों पर टिका हुआ है कृ न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता (Justice,Freedom, Equality and Fraternity) उन्होंने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में संविधान की संरचना हुई, जिसे 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने अंगीकार किया और 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ, तब भारत एक संवैधानिक गणराज्य बना। सांसद ने कहा कि 26 नवंबर 1950 से कभी भी संविधान के प्रति जागरूकता प्रतिबद्धता या संविधान निर्माताओं के योगदान को याद नहीं किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में पहल किया कि 26 नवंबर को जिस दिन संविधान निर्माताओं ने संविधान को अंगीकार किया था, उस दिन को देशव्यापी रूप से संविधान दिवस के रूप में आयोजित किया जाएगा, जिससे लोगों को अपने अधिकार और कर्तव्य के प्रति जागरूक किया जा सके।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है और 7.5 प्रतिशत की दर से दुनिया की सबसे तेजी से बढती अर्थव्यवस्था है। एशिया में भारत ने रूस और जापान को पछाड़कर तीसरी बड़ी शक्ति का स्थान हासिल किया है।
सांसद जगदंबिकापाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के निर्देश पर पूरे देश में हो रहे कार्यक्रम के क्रम में सिद्धार्थनगर में भी 26 नवंबर को सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल में सुबह 11 बजे बड़ी कार्यशाला आयोजित की जाएगी।इसमें सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की कुलपति, प्रोफेसर्स, स्नातक, विद्यार्थी, बिहार महिला मोर्चा की अध्यक्ष, संगठन के सभी लोग, जिलाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल संविधान दिवस मनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संविधान, गणतंत्र और लोकतंत्र को मजबूत करेगा और लोगों को अपने मौलिक अधिकार और मौलिक कर्तव्य के प्रति जागरूक करेगा।
सांसद डुमरियागंज जगदम्बिकापाल ने कहा कि कुछ शक्तियां संविधान की आलोचना कर रही हैं, विदेशी धरती पर जाकर देश का अपमान कर रही हैं और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही हैं। ऐसे में संविधान ने जो लोकतंत्र में समानता, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का अधिकार दिया है, उसके प्रति लोगों को जागरूक करना जरूरी है। सांसद ने सिद्धार्थनगर के लोगों को आमंत्रित करते हुए कहा कि 26 नवंबर को सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल में संविधान दिवस के रूप में संविधान निर्माताओं को याद करेंगे, उन्हें श्रद्धांजलि देंगे और संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराएंगे।

