Sat. Nov 21st, 2026

कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही के निरंतर प्रयासों से 23 मार्गों की बदलेगी सूरत, मरम्मत के लिए 4.74 करोड़ मंजूर

कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही के निरंतर प्रयासों से 23 मार्गों की बदलेगी सूरत, मरम्मत के लिए 4.74 करोड़ मंजूर

सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और सड़क संपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। क्षेत्रीय विधायक श्यामधनी राही के निरंतर प्रयासों के बाद लोक निर्माण विभाग (PWD) ने क्षेत्र की 23 महत्वपूर्ण सड़कों के सामान्य एवं विशेष मरम्मत कार्यों के लिए 4 करोड़ 74 लाख 55 हजार रुपये की धनराशि को स्वीकृति प्रदान की है। इस बजट के जारी होने से लंबे समय से खस्ताहाल पड़े ग्रामीण और संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण का रास्ता साफ हो गया है। सड़कों की मरम्मत होने से क्षेत्र की बड़ी आबादी को रोजमर्रा के आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी। इस सौगात के लिए विधायक श्यामधनी राही ने कपिलवस्तु की जनता की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया है। विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *