Fri. Nov 20th, 2026

नवागत डीएम के आगमन के बाद खनन माफिया पर प्रशासन का शिकंजा! एसडीएम बांसी ने सोनखर चौराहे के पास पकड़ा डंपर

नवागत डीएम के आगमन के बाद खनन माफिया पर प्रशासन ने शिकंजा! एसडीएम बांसी ने सोनखर चौराहे के पास पकड़ा डंपर

सिद्धार्थनगर। जिले में अवैध बालू और मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन सक्रिय होता नजर आ रहा है। नवागत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल के आगमन के बाद खनन के विरुद्ध कार्रवाई शुरू हुई है। इसी क्रम में बांसी तहसील क्षेत्र में उप जिलाधिकारी विश्वामित्र सिंह ने सोनखर चौराहे के पास मिट्टी युक्त बालू से लदा एक डंपर पकड़कर तहसील पहुंचाया। मामले में आगे की कार्रवाई तहसील प्रशासन की ओर से की जा रही है।बांसी तहसील क्षेत्र में राप्ती नदी के तटवर्ती इलाकों में अवैध बालू और मिट्टी खनन की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं। स्थानीय स्तर पर आरोप है कि खनन माफिया जेसीबी और डंपरों के सहारे रात करीब 11 बजे से सुबह पांच बजे तक सक्रिय रहते हैं। कई बार कथित तौर पर अधिकारियों से सांठगांठ और सूचना मिलने के बाद दिन में भी बिना वैध परमिट खनन किया जाता है। अवैध खनन के इस खेल में जिम्मेदार विभागों की भूमिका को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं। खनन माफिया बेखौफ होकर नियमों को ताक पर रखकर प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कर रहे हैं, जिससे नदी के तटवर्ती क्षेत्रों और पर्यावरण को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

एसडीएम बांसी की ओर से डंपर पकड़े जाने के बाद अब लोगों की निगाहें आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं। सवाल यह है कि क्या पकड़े गए डंपर के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी और अवैध खनन में संलिप्त लोगों तक प्रशासन पहुंचेगा, या मामला केवल वाहन पकड़ने तक ही सीमित म रह जाएगा? उप जिलाधिकारी विश्वामित्र सिंह से कार्रवाई के संबंध में जानकारी लेने के लिए फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठने के कारण मामले में आगे की जानकारी नहीं मिल सकी।श्रोत विज्ञप्ति।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *