Wed. May 6th, 2026

कृषकों को पीएम फसल बीमा योजना के अन्तर्गत फसलों की क्षति पूर्ति का त्वरित दिया जा रहा मुआवजा

कृषकों को पीएम फसल बीमा योजना के अन्तर्गत फसलों की क्षति पूर्ति का त्वरित दिया जा रहा मुआवजा

सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ 2025 एवं रबी 2025-26 मौसम की क्षतिपूर्ति धनराशि का वितरण कार्यक्रम विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर विधायक बांसी जय प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत फसलों की क्षति पूर्ति का त्वरित मुआवजा दिया जा रहा है। किसानों के प्रति सरकार बहुत ही संवेदनशील है। सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ किसानों के साथ हर समय खड़ी है। प्रधानमंत्री द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने का संकल्प लिया गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत किसानों को प्रति 03 किश्तो में 6000 की धनराशि दी जा रही है। किसानों को डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में बीज एवं कृषि उपकरणों पर अनुदान दिया जा रहा है।

विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री किसानों की बहुत चिन्ता करते है। किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए विशेष प्रयास किये जा रहे है। किसान सम्मान निधि, बीज एवं कृषि उपकरणों पर अनुदान देकर उनकी आय बढ़ाने में सहयोग कर रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय सुरक्षा एवं कृषि जोखिमों को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा फसल बीमा योजनाएं इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी द्वारा 07 लाभार्थी किसानों को क्षतिपूर्ति राशि का प्रतीकात्मक चेक वितरित किया गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *