खुरपका-मुंहपका रोग के खिलाफ निःशुल्क टीकाकरण प्रचार वाहन को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
पशुपालन विभाग उ0प्र0 द्वारा राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में खुरपका-मुंहपका (FMD) रोग के खिलाफ चतुर्थ चरण के निःशुल्क टीकाकरण अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया
जनपद-सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी. एन. ने कलेक्ट्रेट परिसर से पशुपालन विभाग उ0प्र0 के विशेष प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह टीकाकरण अभियान आज, 22 जुलाई 2026 से शुरू होकर 08 सितंबर 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान प्रचार वाहन जनपद के सभी विकास खंडों में भ्रमण कर पशुपालकों को टीकाकरण के लाभ और समय-सारणी के बारे में जागरूक करेंगे। 22 जुलाई 2026 से 08 सितंबर 2026 तक। कुल 28 समर्पित टीमें तैनात की गई हैं। टीमें सीधे पशुपालकों के घर-घर (डोर-टू-डोर) जाकर पशुओं को निःशुल्क टीका लगाएंगी।
इस अवसर पर उप- मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषिकेश दर्शन ने बताया कि जिले के शत-प्रतिशत पशुओं को सुरक्षित करने के उद्देश्य से 28 विशेष टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे अपनी बारी आने पर अपने मवेशियों का टीकाकरण अवश्य कराएं ताकि पशुओं को इस घातक बीमारी से बचाया जा सके।

