मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर बोला हमला,किसानों के बाद छात्रों के जरिए दुष्प्रचार करवा रही हैं विपक्षी पार्टियां
मुख्यमंत्री योगी ने किया विपक्षी दलों के षड्यंत्रों से सतर्क रहने का किया आह्वान,इनका उद्देश्य देश को जोड़ना नहीं! देश को तोड़ना एवं अराजकता फैलाना इनका मकसद
सपा सरकार में नौकरी और योजनाओं में चलती थी ‘सैफई सिंडिकेट की मनमानी- सीएम योगी
गोरखपुर में बुधवार को जेल बाईपास स्थित गोडधोड्या नाला के निरीक्षण के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री ने बूथ सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कहा कि! बूथ ही किसी चुनाव का असली कुरुक्षेत्र है, ‘जिसने बूथ जीत लिया समझो चुनाव जीत गया’
गोरखपुर :भाजपा के मतदान केंद्र अध्यक्षों को विधानसभा चुनाव में सफलता हासिल करने का मंत्र देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा दोनों दल बार-बार झूठ बोलकर सत्य को दबाना चाहते हैं। कांग्रेस और सपा ने पहले किसानों को भड़काया था, अब झूठ बोलकर ये पार्टियां छात्रों को भ्रमित कर रही हैं और उन्हें आंदोलन के लिए उकसा रही हैं। इनका उद्देश्य देश को जोड़ना नहीं! देश को तोड़ना एवं अराजकता फैलाना इनका असल मकसद है। जातियों को लड़ाने का प्रयास कर रही हैं। विपक्षी पार्टियां षड्यंत्रपूर्वक छात्रों को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं। मुख्यमंत्री बुधवार को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में गोरखपुर शहर और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों के 892 मतदान केंद्र अध्यक्षों के सम्मेलन के मुख्य अतिथि थे।
मुख्यमंत्री योगी ने याद दिलाया कि पहले भी इसी तरह नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में लोगों को भड़काया गया था। कहा कि समाज को बांटने और भ्रम फैलाने में सक्रिय कांग्रेस और सपा बंगाल, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में हिंदू, जैन और बौद्ध समुदाय पर होने वाले अत्याचारों पर मौन रहती है। उन्होंने विपक्ष की ऐसी साजिशों का तथ्यों के साथ जवाब देने और जनता से लगातार संवाद बनाए रखने पर बल दिया।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भाजपा सत्य, विकास और लोककल्याण की राजनीति करती है, जबकि विपक्ष का सिद्धांत झूठ को बार-बार दोहराकर उसे सच साबित करने का है। उन्होंने कहा कि समाज में हमेशा दो प्रवृत्तियां रहती हैं, एक सत्य और भलाई की, दूसरी असत्य और बुराई की। भाजपा सत्य और लोककल्याण के पक्ष में खड़ी है, जबकि विपक्ष अराजकता, उपद्रव, गुंडागर्दी, माफियागिरी और लूट की राजनीति करता है। वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में नौकरी और सरकारी योजनाओं पर ‘सैफई सिंडिकेट’ का कब्जा था।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और सपा ने आरक्षण और अन्य मुद्दों पर झूठा नैरेटिव गढ़कर समाज को भ्रमित करने की कोशिश की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने जनता से झूठे वादे किए, जबकि भाजपा सरकार ने बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर, महर्षि वाल्मीकि, संत रविदास और सरदार वल्लभभाई पटेल को सम्मान देने का कार्य किया। सरदार पटेल की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा भाजपा सरकार ने बनवाई, जबकि कांग्रेस और सपा ने उन्हें उचित सम्मान नहीं दिया। उपस्थित मतदान केंद्र अध्यक्षों से योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बूथ ही किसी चुनाव का असली कुरुक्षेत्र है, जिसने इसे जीत लिया समझो चुनाव जीत गया। सक्रिय कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।

