Wed. Jul 8th, 2026

गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर-दिनांक 11.11.2020

गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

*राम अभिलाष त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में* “अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान” के अऩ्तर्गत मायाराम वर्मा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण व निर्देशन में कल दिनांक 10/11.11.2020 को रात्रि मे चौकी प्रभारी खुनुवां उ.नि. विक्रम अजीत राय मय हमराह हे.का. सिकन्दर चौहान व को.मो. के कर्मचारी गण का. अखण्ड प्रताप शर्मा, का. विनय जयसवाल द्वारा प्लाईवुड तिराहा से एक अभियुक्त को 500 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 288/20 धारा 8/20 NDPS Act का मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए न्यायालय जनपद सिद्धार्थनगर भेजा गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त –*
विनोद कहार पुत्र गोवर्धन कहार निवासी आर्यनगर धोबिया मोहल्ला कस्बा व थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर

*बरामदगी –*
अभियुक्त के कब्जे से 500 ग्राम गांजा बरामद

(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्र)

Related Post