Mon. Feb 9th, 2026

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बारावफात,गणेश पूजा एवं प्रतिमा विसर्जन को लेकर पीस कमिटी की बैठक हुई

सिद्धार्थनगर 30 अगस्त 2025

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बारावफात,गणेश पूजा एवं प्रतिमा विसर्जन को लेकर पीस कमिटी की बैठक हुई

बारावफात एवं गणेश पूजा/गणेश प्रतिमा विसर्जन का त्यौहार सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए पीस कमेटी की बैठक जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई,बैठक के प्रारम्भ में जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों से आये हिन्दू/मुस्लिम समुदाय के सम्भ्रान्त नागरिकों से अपने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। इसके अलावा समस्त उपजिलाधिकारियों/क्षेत्राधिकारियों/समस्त थानाध्यक्षों से भी जानकारी प्राप्त किया गया। अवगत कराया गया कि पीस कमेटी की बैठक थानों पर आयोजित की गयी है। हिन्दू /मुस्लिम समुदाय के सम्भ्रान्त नागरिकों द्वारा जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया कि कोई समस्या नहीं है हम सभी मिलकर सभी त्यौहार मनायेंगे। जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों से आये थानाध्यक्षों से बारावफात एवं गणेश पूजा/गणेश प्रतिमा विसर्जन आदि त्यौहार के संबध में की गयी तैयारियों की क्रमवार जानकारी प्राप्त की गयी।

जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त उपजिलाधिकारियों/क्षेत्राधिकारियों/समस्त थानाध्यक्षों निर्देश दिया कि त्योहार शान्तिपूर्ण/सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने के लिए अपने स्तर से समस्त तैयारियां पूर्ण करा ले। कोई भी समस्या किसी भी दशा में उत्पन्न नही होना चाहिए। जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिया कि शहरी/क्षेत्रों की साफ-सफाई/पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करेंगें। जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि कोई नयी परम्परा प्रारम्भ न होने दी जाये,अराजकतत्वों के प्रति निषेधात्मक कार्यवाही की जाये। जनपद में जिन स्थलों पर गणेश प्रतिमा विसर्जित किया जाना है वहां पर जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर ले,जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया कि सम्बन्घित अधिकारी सेे विद्युत के ढीले तारों को ठीक कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि मूर्ति विसर्जन में किसी भी अस्त्र-शस्त्र का प्रयोग नही किया जायेगा। प्रतिमा विसर्जन करते समय वीडियो ग्राफी/फोटाग्राफी की व्यवस्था सुनिश्चित कराया जाये,डी0जे0 निर्धारित मानक के अनुसार ही बजाये। इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रजत कुमार चौरसिया,अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, अधि0अभि0 विद्युत, सिद्धार्थनगर तथा समस्त थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *