Mon. Feb 9th, 2026

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास विभाग के कार्यो की हुई समीक्षा बैठक

सिद्धार्थनगर 29 सितम्बर 2025

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास विभाग के कार्यो की हुई समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को दिए निर्देश! शापिंग काम्पलेक्स निर्माण हेतु 05 ग्राम पंचायतों में जमीन चिन्हित कराकर निर्माण कार्य पूर्ण करायें

जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया कि अन्नपूर्णा भवन हैण्डओवर लेकर राशन का वितरण शुरू करायें

जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में विकास विभाग एवं ग्राम्य विकास विभाग के कार्यो की समीक्षा बैठक सिद्धार्थ सभागार में संपन्न हुआ! बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि 05 ग्राम पंचायतों में शापिंग काम्पलेक्स निर्माण हेतु जमीन चिन्हित कराकर निर्माण कार्य पूर्ण करायें। जहां जमीन चिन्हित हो गया है निर्माण कार्य प्रारम्भ करायें। ग्राम पंचायतों के चौराहों/तिराहों का सौन्दर्यीकरण का कार्य निर्धारित समयान्तर्गत पूर्ण करायें। एमडीएम शेड का निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। जिन अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है उसको हैण्डओवर कराये।

जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया कि अन्नपूर्णा भवन हैण्डओवर लेकर राशन का वितरण शुरू करायें। आयुष्मान आरोग्य मन्दिर एवं आंगनबाड़ी भवन के सर्वे की प्रगति की समीक्षा की गयी। जर्जर व मरम्मत योग्य आंगनबाड़ी केन्द्र 08 पैरामीटर के आधार पर मरम्मत कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। आंगनबाड़ी केन्द्रों में रनिंग वाटर, बाला पेटिंग, टाइलीकरण, शौचालय पूर्ण होना चाहिए।

जिलाधिकारी ने ओडीएफ मॉडल ग्राम की समीक्षा करते हुए प्रगति लाने का निर्देश दिया। जिन ग्रामों में अन्नपूर्णा भवन, आर0आर0सी0 सेन्टर एवं पार्क हेतु भूमि चिन्हित नहीं है उपजिलाधिकारी के माध्यम से भूमि चयन की कार्यवाही कराये। राज्य वित्त आयोग/केन्द्र वित आयोग की समीक्षा में नियमानुसार व्यय कर लें।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी खण्ड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत ओ0डी0एफ0 मॉडल ग्रामों में सुबह/शाम में सामुदायिक शौचालय,अन्त्येष्टि स्थल, आर0आर0सी0 सेन्टर एवं मनरेगा के कार्यों का निरीक्षण करें! ग्रामीण अन्त्येष्टि स्थल विकास योजनान्तर्गत वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा की गयी। पंचायत भवन समय से खुले। ओपन जिम का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण व समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। राजकीय पशु चिकित्सालय के मरम्मत का कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि जितनी भी परियोजनायें चल रही हैं उनको निर्धारित समय में पूर्ण करा लिया जाये। इसके अलावा सामुदायिक बकरी शेड, सामुदायिक मुर्गी शेड की समीक्षा की गयी। इसके अलावा समूह गठन, सीसीएल एवं रिवाल्विंग फन्ड आदि की समीक्षा की गयी।

इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, डीडीओ सतीश सिंह, डीसी मनरेगा संदीप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त एडीओ पंचायत व अन्य संबधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *