Tue. Apr 28th, 2026

जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में बाढ़ के संबध में हुई बैठक

सिद्धार्थनगर 20 मई 2021

जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में बाढ़ के संबध में हुई बैठक 

बाढ़ के संबध में जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सीताराम गुप्ता की उपस्थिति में अम्बेडकर सभागार में बैठक संपन्न हुई।

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सिचाई निर्माण खण्ड तथा ड्रेनेज खण्ड के सभी अभियन्ताओं को निर्देशित किया कि बाढ़ से संबधित समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली जाये, अति संवेदनशील बंधो का निरीक्षण कर रैन कट, रैट होल, गैप आदि समय से भर ले, कोई भी कार्य किसी भी दशा में अवशेष नही रहना चाहिए। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सीताराम गुप्ता को निर्देश दिया कि जनपद में बाढ़ में मैरूण्ड ग्रामों की सूची तैयार कर उपलब्ध कराये। इसके साथ ही बाढ़ राहत केन्द्र बनवाने तथा बाढ़ कन्ट्रोल रूम संचालित करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को बाढ़ प्रभावित ग्रामों में जहां पर नाव की व्यवस्था नही है उन गांवों में नाव क्रय करने तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हैण्ड पम्पों का उच्चीकरण करने का निर्देश दिया गया । जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया कि बाढ़ शरणालयों का निरीक्षण कर सुविधाओं के संबध में जानकारी प्राप्त कर ले। जिलाधिकारी ने संबधित अधिकारी को निर्देश दिया कि चारे के भण्डारण तथा बाढ़ शरणालयों पर चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करायेे जाने हेतु निर्देशित किया गया।
इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त उपजिलाधिकारी नौगढ़ विकास कश्यप, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट बंासी जगप्रवेश, इटवा उत्कर्ष श्रीवास्तव, शोहरतगढ़ शिवमूर्ति सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्र, जिला पंचायत राज अधिकारी आदर्श कुमार, तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्रा…)

Related Post