सिद्धार्थनगर 14 जुलाई 2024
जिलाधिकारी द्वारा भारत नेपाल बार्डर खुनुवां का किया गया निरीक्षण
जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 द्वारा भारत नेपाल बार्डर खुनुवां का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान बार्डर पर उपस्थित एस.ए.बी. इंस्पेक्टर उमेश सिंह, पुलिस चौकी इंचार्ज जगत नारायण यादव से बार्डर से आवागमन आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सुरक्षा की दृष्टि से आप लोग सतर्क रहे,आने जाने वाले लोगो की चेकिंग करते रहे तथा सदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ करे।

