सिद्धार्थनगर 17 मई 2025
जिलाधिकारी ने आई.जी.आर.एस. के प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण की समीक्षा बैठक की
आई.जी.आर.एस. के प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई,बैठक में आई.जी.आर.एस. पर प्राप्त शिकायतो के निस्तारण की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने आईजीआरएस की शिकायतो के निस्तारण के संबध में प्रत्येक तहसीलो की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी विभागो के अधिकारी स्थल पर जाकर समस्याओं का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराये। निस्तारण से शिकायतकर्ता संतुष्ट होना चाहिए। अवैध कब्जा हटवाये। चकमार्ग की पैमाइश के बाद तत्काल मिट्टी पटाई कराये।समस्त कार्य 30 जून 2025 तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। 0.5 हेक्टेयर से उपर के तालाबों का पट्टा कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि भूमि विवाद से सम्बन्धित प्रकरण थानाध्यक्ष को न भेजे। उपजिलाधिकारी राजस्व निरीक्षक के साथ जाये।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी उपजिलाधिकारी राजस्व के प्रकरणों को गम्भीरता से लेकर निर्धारित समय में निस्तारित कराना सुनिश्चित करे। इसके साथ ही सभी शिकायतों का समय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। फील्ड में जाने पर शिकायतकर्ता के साथ फोटो लेकर व शिकायतकर्ता का हस्ताक्षर कराकर ही आख्या लगाये। आख्या अपलोड करने से पूर्व शिकायतकर्ता से बात करे। यदि बिना शिकायतकर्ता से बात किये लगायी जोयगी तो सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। राजस्व विभाग एवं विकास विभाग आपस में सामजस्य बनाकर कार्य करे।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आईजीआरएस के शिकायतों के निस्तारण में स्थल पर शिकायतकर्ता के साथ फाटोग्राफ्स भी अपलोड कराये तथा शिकायतकर्ता का हस्ताक्षर भी कराया जाये। राजस्व विभाग के निस्तारण आख्या में उपजिलाधिकारी के हस्ताक्षर हो। लेखपाल व कानूनगो द्वारा शिकायतकर्ता के चिन्हित स्थल पर जाकर निस्तारण कराये। गरीब व्यक्तियेां को समय से न्याय मिले। इसके अलावा नगर पंचायत, ग्राम्य विकास विभाग, लो0नि0वि0 आदि की शिकायते प्राप्त हुई है। समस्त विभागो के अधिकारियेां को आईजीआरएस के प्रकरणो को शीघ्र निस्तारित करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रजत कुमार चौरसिया, समस्त अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ज्ञान प्रकाश, उपजिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार, पी0डी0 नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, डीडीओ गोपाल प्रसाद कुशवाहा, डीसी मनरेगा सन्दीप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह, जिला आबकारी अधिकारी वीर अभिमन्यु कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी व अन्य संबधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

