सिद्धार्थनगर: 23 फरवरी 2026
जिलाधिकारी ने एमबीबीएस छात्राओं के लिए बन रहे गर्ल्स हॉस्टल के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के परिसर में बन रहे 200 बेड के गर्ल्स हॉस्टल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्टीमेट को चेक किया,उन्होंने कार्यदायी संस्था से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त किया। रु 1778.83 लाख की लागत से एम बी बी एस की छात्राओं के लिए गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण हो रहा है। निरीक्षण के दौरान प्लिंथ बीम की ढलाई का कार्य प्रगति में पाया गया। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में प्रगति लाने के साथ गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय सीमा के अंदर पूर्ण कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रजत कुमार चौरसिया संबंधित कार्य संस्था के अधिकारी उपस्थित थे।

