Fri. Mar 6th, 2026

जिलाधिकारी ने कांशीराम कालोनी में जल निकासी व्यवस्था हेतु कालोनी का निरीक्षण किया

सिद्धार्थनगर: 12 फरवरी 2026

जिलाधिकारी ने कांशीराम कालोनी में जल निकासी व्यवस्था हेतु कालोनी का निरीक्षण किया

जिलाधिकारी ने एन एच 730 पर कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया! जिससे कॉलोनी में जल जमाव की समस्या न हो

सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन ने अध्यक्ष नगर पालिका गोविंद माधव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, अधिशासी अभियंता एन एच 730 आर के वर्मा के साथ नगर पालिका सिद्धार्थनगर के काशीराम कालोनी में जल निकासी व्यवस्था हेतु निरीक्षण किया।जिलाधिकारी ने काशीराम कालोनी का भ्रमण कर जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु अधिशासी अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता एन एच 730 से आवश्यक जानकारी प्राप्त किया गया। जिलाधिकारी ने काशीराम कालोनी से उसका मार्ग, केन्द्रीय विद्यालय एवं जिला उद्यान कार्यालय के सामने एन एच द्वारा नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता एन एच 730 एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सिद्धार्थनगर को समन्वय स्थापित करते हुए नाला निर्माण कराने का निर्देश दिया जिससे काशीराम कालोनी में जल जमाव न हो सुचारू रूप से पानी नाले में पहुंच जाए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को मोहल्ले में नाली निर्माण कराकर जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *