Sun. Feb 15th, 2026

जिलाधिकारी ने तहसील बांसी के मतदाता पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर 03 दिसंबर 2025

जिलाधिकारी ने तहसील बांसी के मतदाता पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षण

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान-2025 के अंतर्गत तहसील बांसी के मतदाता पुनरीक्षण कार्य का जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा निरीक्षण किया।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अन्तर्गत घर-घर गणना की अवधि को दिनांक 11.12.2025 तक बढ़ा दिया गया है। मतदाता सूची का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान-2025 के अन्तर्गत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) द्वारा को बांटे गये गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) एवं जमां किये गये प्रपत्र के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया।

जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया कि लेखपाल द्वारा अपने क्षेत्र के बीएलओ से समन्वय स्थापित करते हुये सभी मतदाताओं को घर घर जाकर गणना प्रपत्र प्राप्त करा दें तथा मतदाताओं द्वारा गणना प्रपत्र भरने के बाद उसको बीएलओ, रोजगार सेवक, ग्राम प्रधानों के माध्यम से प्राप्त कर लें। गणना प्रपत्र की फीडिंग में प्रगति लायें।जिन बीएलओ द्वारा 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है, दूसरे का सहयोग कर कार्य पूर्ण कराये।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बांसी निखिल चक्रवर्ती,तहसीलदार एवं अन्य सम्बन्धित उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *