Thu. Jul 23rd, 2026

जिलाधिकारी ने नादेपार में खाद की दुकान का किया औचक निरीक्षण! ओवर रेटिंग और टैगिंग पर सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी

जिलाधिकारीने नादेपार में खाद की दुकान का किया औचक निरीक्षण! ओवर रेटिंग और टैगिंग पर सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी

जिलाधिकारी ने किसानों से की अपील! यदि कोई भी विक्रेता निर्धारित दर से अधिक मूल्य वसूलता है या खाद के साथ किसी अन्य उत्पाद की टैगिंग करता है, तो उसकी शिकायत इन नंबर पर जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर 9454417530/जिला कृषि अधिकारी सिद्धार्थनगर 7839882270 के दिए गए नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं

सिद्धार्थनगर। जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी, कालाबाजारी रोकने और किसानों को उचित मूल्य पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन सख्त मूड में है। बुधवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी०एन० ने विकास खण्ड जोगिया के नादेपार स्थित खाद की दुकान ‘ओम जय नरसिंह ट्रेडर्स’ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दुकान में मौजूद स्टॉक और वितरण रजिस्टर की गहनता से जांच की। उन्होंने अधिकारियों व दुकान संचालक को स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले में किसानों को निर्धारित दर पर ही उर्वरक की बिक्री की जाए। किसी भी स्थिति में खाद की बिक्री में ओवर रेटिंग (तय कीमत से अधिक दाम) या टैगिंग (खाद के साथ अन्य अवांछित सामान बेचने की बाध्यता) बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने जिले के किसानों से अपील की है कि यदि कोई भी विक्रेता निर्धारित दर से अधिक मूल्य वसूलता है या खाद के साथ किसी अन्य उत्पाद की टैगिंग करता है, तो उसकी तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। किसान अपनी शिकायत सीधे निम्नलिखित नंबरों पर कर सकते हैं: जिलाधिकारी का मोबाइल नंबर 9454417530 जिला कृषि अधिकारी का मोबाइल नंबरः
7839882270 प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शिकायतों की पुष्टि होने पर संबंधित खाद विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उनका लाइसेंस भी से निरस्त किया जा सकता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *