Fri. Feb 13th, 2026

जिलाधिकारी ने राजकीय धान क्रय केन्द्र शोहरतगढ़ का किया औचक निरीक्षण

सिद्धार्थनगर: 14 नवम्बर 2025

जिलाधिकारी ने राजकीय धान क्रय केन्द्र शोहरतगढ़ का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने क्रय केन्द्र प्रभारी को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक किसानो से वार्ता कर धान को क्रय केन्द्र पर बेचने हेतु प्रोत्साहित करें

सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारां राजकीय धान क्रय केन्द्र शोहरतगढ़ बी0 का निरीक्षण किया,निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्टाक रजिस्टर, बोरा रजिस्टर, भुगतान रजिस्टर, सम्पर्क रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया, जिलाधिकारी ने कहा कि अधिक से अधिक किसानो से वार्ता कर धान को क्रय केन्द्र पर बेचने हेतु प्रोत्साहित करें तथा रजिस्टर में उसका नाम भी अंकित करे!जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि किसानों को बैठने, व पीने के पानी, छाया आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया,उन्होंने कहा कि किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान न करें,निरीक्षण के दौरान उपरोक्त के अतिरिक्त क्रय केन्द्र प्रभारी एवं अन्य सम्बन्धित उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *