Thu. May 28th, 2026

बिहार विधानसभा चुनाव में NDA के प्रचण्ड विजय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न

सिद्धार्थनगर: 14 नवंबर 2025

बिहार विधानसभा चुनाव में NDA के प्रचण्ड विजय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न

बिहार चुनाव की जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखा जलाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को महाविजय की दी बधाई

सिद्धार्थनगर: बिहार विधानसभा चुनाव में NDA के प्रचण्ड विजय पर सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने पार्टी नेताओं-पदाधिकारियों के साथ पटाखा जलाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत जश्न मनाया! जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा इस प्रचण्ड विजय के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को इस महाविजय के लिए बधाई एवं शुभकामनायें।बिहार विधानसभा चुनाव में NDA का यह प्रचण्ड विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार के सुशासन की जीत है।

उक्त अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी,ब्लॉक प्रमुख प्रति० श्रीष चौधरी,जिला उपाध्यक्ष घनश्याम मिश्र,जिला महामंत्री विपिन सिंह,जिला मिडिया प्रभारी निशांत पाण्डेय,भाजपा नेता फूलचंद जायसवाल,संतोष शुक्ला, अनुराग गगन,महेंद्र लोधी, श्यामसुंदर मित्तल, अरविंद पाण्डेय,राजेश दूबे, सौरभ त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *