सिद्धार्थनगर 03 दिसम्बर 2025
जिलाधिकारी ने 50 शैय्यायुक्त संयुक्त चिकित्सालय बांसी का किया निरीक्षण!
जिलाधिकारी ने अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को सुनिश्चित कराने का दिया निर्देश
सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा 50 शैय्यायुक्त संयुक्त चिकित्सालय बांसी का निरीक्षण किया गया,जिलाधिकारी ने इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, जनरल वार्ड, लेबर रूम, पैथालाजी आदि का निरीक्षण किया,निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था ठीक नहीं पाया गया,उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी डाक्टर व कर्मचारी समय से उपस्थित रहें। मरीजों का ठीक ढंग से चिकित्सा सुविधा व जांच उपलब्ध करायें। मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाये। एक्स-रे मशीन को संचालित करायें तथा गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउण्ड की सुविधा उपलब्ध कराये। अधिक से अधिक डिलीवरी अस्पताल में करायें। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बांसी व अन्य स्टाफ उपस्थित थे।

