सिद्धार्थनगर: 27 जून 2025
जिलाधिकारी व एसपी ने आगामी त्यौहार के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों का किया निरीक्षण
सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी डा० राजा गणपति आर० एवं पुलिस अधीक्षक डा० अभिषेक महाजन ने मोहर्रम, श्रावण मास तथा कावड़ यात्रा के दृष्टिगत थानाक्षेत्र डुमरियागंज के ग्राम हल्लौर, बदलिया मस्जिद चौखड़ा में स्थित मन्दिर-मस्जिद एवं अन्य संवेदनशील स्थलों का किया गया निरीक्षण किया गया। दौरान निरीक्षण जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर0 द्वारा मोहर्रम के दृष्टिगरत थानाक्षेत्र डुमरियागंज के ग्राम हल्लौर, में स्थित इमामबाड़ा, जुलूस मार्ग, कर्बला स्थलों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया गया, लोगों से आपस में सौहार्द बनाये रखने व आपसी भाई-चारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की गयी।
जिलाधिकारी ने कहा कि नई परम्परा न अपनाये। ताजिया की ऊँचाई मानक के अनुरूप रखे। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने साफ-सफाई व्यस्था कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिया। ताजिया जुलूस, महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस बल की ड्युटी लगाये जाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही स्वयं भ्रमणशील रहकर शांति व्यवस्था स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी डुमरियागंज संजीव दीक्षित, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज व प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज तथा पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

