Fri. Jan 23rd, 2026

जिला कारागार में शिव नाडार फाउण्डेशन द्वारा 30 बंदियों को शैक्षणिक प्रमाण पत्र वितरित किया गया.

सिद्धार्थनगर/दिनांक-08 अक्टूबर 2024

जिला कारागार में शिव नाडार फाउण्डेशन द्वारा शिक्षा प्लस कार्यक्रम के अन्तर्गत 30 बंदियों को शैक्षणिक प्रमाण पत्र वितरित किया गया.

सिद्धार्थनगर: जिला कारागार सिद्धार्थनगर में आज शिव नाडार फाउण्डेशन के द्वारा शिक्षा प्लस कार्यक्रम के अन्तर्गत 120 दिवस का प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत बंदियों को सर्टिफिकेट एवं नये शैक्षिक पाठ्यक्रम हेतु किट वितरित किये गये। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता जेल अधीक्षक सचिन वर्मा ने किया। उन्होंने बंदियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए ऐसी अन्य योजनाओं के महत्व पर भी प्रकाश डाला। इस दौरान शिक्षा प्राप्त कर चुके 30 बंदियों को शैक्षणिक प्रमाण पत्र वितरित किया तथा साथ ही नये इनरोल्ड बंदियों को स्मार्ट क्लास हेतु डिजिटल कंटेन्ट और लर्नर किट वितरित किया।

इस कार्यक्रम में कारापाल अरूण कुमार कुशवाहा, उपकारापाल मुकेश प्रकाश, संस्था के प्रतिनिधि जिला समन्वयक कार्तिकेय पाण्डेय व अन्य कारागार कर्मी उपस्थित रहे।उक्त आशय की जानकारी जेल अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा दिया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *