Sun. Apr 19th, 2026

जिला प्रशासन एवं सिचाई विभाग के प्रयास से छगड़िहवां-सोनबरसा व भोजपुर शाहपुर के निर्माण हेतु कृषकों द्वारा मिली सहमति

सिद्धार्थनगर:18 सितंबर 2025

जिला प्रशासन एवं सिचाई विभाग के प्रयास से छगड़िहवां-सोनबरसा व भोजपुर शाहपुर दो बांधो के निर्माण हेतु कृषकों द्वारा मिली सहमति

जिला प्रशासन सिद्धार्थनगर एवं सिचाई विभाग के अथक प्रयास से जिले में पडने वाले दो बाधों छगड़िहवां-सोनबरसा व भोजपुर शाहपुर बांध के लिए बड़ी सफलता प्राप्त हुई है, छगड़िहयां-सोनबरसा बांध में वर्तमान में कुल 15.100 किमी0 लम्बाई में गैप है। जिसमें से 9.200 किमी0 लम्बाई में बांध निर्माण हेतु कृषकों से सहमति प्राप्त कर ली गई है। शेष 5.900 किमी० की लम्बाई में पड़ने वाले गांव परसा बुजुर्ग, जिगना माफी, पकडी, पाली, मूसा तथा सकतपुर के कृषकों से सहमति लेने का कार्य प्रगति में है।

सहायक अभियन्ता मनीष सिंह द्वारा बताया गया कि आगामी मुख्य अभियन्ता समिति में छगढ़िहवा-सोनबरसा बोध के गैप की परियोजना प्रस्तुत कर दी जायेगी।

सहायक अभियन्ता अमीत कुमार मल्ल द्वारा बताया गया कि भोजपुर-शाहपुर बांध के विभिन्न रिचों में गैप की कुल लम्बाई 8.200 किमी० के सापेक्ष 3.00 किमी० लम्बाई में पड़ने वाले गांव भरवटियां मुहस्तकम एवं भरवटिया एहतमाली के कृषकों से 60 प्रतिशत भूमि की रजिस्ट्री एवं शेष की सहमति प्राप्त कर ली गई है।

विभाग द्वारा बताया गया कि आगामी 2 महीनों में 3.00 किमी० लम्बाई में बांध के निर्माण का कार्य शुरू हो जायेगा। भोजपुर शाहपुर बांध के शेष गैप में पड़ने वाले गांव बेवमुहस्तकम,वीरपुर मुहस्तकम, मछिर्या मुहस्तकम एवं फत्तेपुर के कृषकों से सहमति लेने एवं रजिस्ट्री का कार्य प्रगति पर है। बांध निर्माण के पश्चात इटवा व डुमरियागंज तहसील के कई गांवो एवं बड़े भू-भाग को बाढ़ से राहत मिलेगी,जो कि एक नई उपलब्धि होगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *