Fri. Nov 13th, 2026

ट्रेन की चपेट में आने से भैंस की मौत, 45 मिनट तक खड़ी रही इंटरसिटी एक्सप्रेस

ट्रेन की चपेट में आने से भैंस की मौत, 45 मिनट तक खड़ी रही इंटरसिटी एक्सप्रेस

महथा-परसा के बीच हुआ हादसा,रेलवे क्रश्वसिंग पर करीब एक किलोमीटर तक लगी लम्बी वाहनों की कतार

सिद्धार्थनगर। महथा और परसा के बीच बुधवार को एक हादसे के चलते गोरखपुर जंक्शन से गोमतीनगर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15081) करीब 45 मिनट तक बीच रास्ते में खड़ी रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेलवे ट्रैक पर अचानक आई एक भैंस ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद भैंस ट्रेन में फंस गई, जिसके चलते रेल परिचालन बाधित हो गया,काफी मशक्कत के बाद रेलवे कर्मचारियों ने भैंस को ट्रेन से बाहर निकाला, जिसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। इस दौरान परसा रेलवे क्रॉसिंग बंद रहने से सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ। क्रॉसिंग के दोनों ओर करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। ट्रेन के इंतजार में राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 45 मिनट बाद ट्रेन के रवाना होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। रेलवे ट्रैक के आसपास पशुओं को खुला छोड़ना ऐसे हादसों का कारण बन सकता है। पशुपालकों को अपने मवेशियों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *