डीएम ने छठघाट जमुआर का किया निरीक्षण, संबंधित को दिए समय से समस्त व्यवस्थायें पूर्ण करने के निर्देश
सिद्धार्थनगर, 12 नवम्बर 2026। छठ पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के अन्तर्गत छठघाट, जमुआर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने छठघाट पर की जा रही तैयारियोंको देखा। उन्होंने अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर को निर्देश दिया कि छठघाट की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं समस्त व्यवस्थायें समय से पूर्ण करा ली जाएं।जिलाधिकारी ने क्षेत्राधिकारी नौगढ़ को पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छठ पूजा में आने वाले किसी भी श्रद्धालु को असुविधा नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर गोविन्द माधव, क्षेत्राधिकारी नौगढ़ विश्वजीत सौरयान, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर अजय कुमार सिंह एवं अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

