डीएम एसपी की उपस्थिति में थाना लोटन में थाना समाधान दिवस हुआ सम्पन्न
जिलाधिकारी ने दिए निर्देश: भूमि विवाद, वरासत, बंटवारा आदि प्रकरण को मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करायें
सिद्धार्थनगर से न्यूज 17 इंडिया संवाददाता कौशलेष मिश्र की रिपोर्ट..
सिद्धार्थनगर। शासन के मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। आज थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन की उपस्थिति में थाना लोटन में थाना समाधान दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस के अवसर पर आने वाले शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा सुना गया। जिलाधिकारी ने समस्त राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिया कि भूमि विवाद, वरासत, बंटवारा आदि के जो प्रकरण हैं उनका मौके पर जाकर सही ढंग से निस्तारण करायें। किसी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाये।
जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल को निर्देश दिया कि मौके पर जाकर नाली का विवाद, चकमार्ग का विवाद व जमीन बटवारा व अवैध कब्जा पट्टा प्रकरणो को शिकायतकर्ता की उपस्थिति में निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित कराये। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस बल के साथ मौके पर जाये। अधिकतम प्रकरणो को निस्तारण करायें, प्रकरण लम्बित कदापि न रखा जाये। जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस में आये सभी शिकायतकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आपस में मिलकर रहे। किसी प्रकार का लड़ाई-झगड़ा न करे। जो भी प्रकरण आये है उसका निस्तारण मौके पर जाकर राजस्व के अधिकारी कर्मचारी करायेंगे। इस दौरान उपजिलाधिकारी नौगढ़ रेणु मिश्रा, थानाध्यक्ष लोटन, राजस्व निरीक्षक व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

