सपा कार्यालय पर अखंड भारत के निर्माता लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की मनाई गई जयंती
सरदार वल्लभभाई पटेल ने 565 रियासतों का भारत में विलय कराकर अखंड और मजबूत राष्ट्र की नींव रखी-राजेंद्र प्रसाद चौधरी
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आचार्य नरेंद्र देव की जयंती जिलाध्यक्ष लालजी यादव की अध्यक्षता मनाई गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर देश के नवनिर्माण तक उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने 565 रियासतों का भारत में विलय कराकर अखंड और मजबूत राष्ट्र की नींव रखी। बारडोली सत्याग्रह में किसानों के हक की लड़ाई लड़ने पर उन्हें सरदार की उपाधि मिली थी।
मुख्य अतिथि ने कहा कि आचार्य नरेंद्र देव के समाजवादी विचार आज भी प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम में महापुरुषों के आदर्शों पर चलने और वर्ष 2027 में प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प लिया गया,इस अवसर पर विधायक सैयदा खातून, पूर्व विधायक विजय पासवान, उग्रसेन प्रताप सिंह, मोनू दुबे, प्रदीप पथरकट्ट, बेचई यादव, राममिलन भारती, राम सेवक लोधी, कमरूज्मा खान, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, फिरोज आलम, विजय चौधरी, हरि नारायण यादव, चंद्रहास यादव एवं जोखन चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे।

