Fri. Feb 13th, 2026

डीएम की अध्यक्षता में कृषक उत्पादक संगठनों के गठन हेतु जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक हुई

सिद्धार्थनगर 01 दिसम्बर 2025

डीएम की अध्यक्षता में कृषक उत्पादक संगठनों के गठन हेतु जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक हुई

जिलाधिकारी ने विकास खण्डों में कृषक उत्पादक संगठन बनाने हेतु प्रगति की समीक्षा की

उ0प्र0 कॉपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड एवं उ0प्र0 उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड को कलस्टर आधारित विजनेस आर्गेनाइजेशन नामित किया

सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में कृषक उत्पादक संगठनों के गठन हेतु जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई,बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने समूह की महिलाओ को जोड़ने का निर्देश दिया। इसके साथ सेन्टर फॉर एग्रीकल्चर एण्ड रूरल डेवलेपमेन्ट, सीबीबीओ द्वारा विकास खण्ड खेसरहा में 03 नये कृषक उत्पादक संगठन बनाने, आशादीप फाउन्डेशन सीबीबीओ द्वारा विकास खण्ड शोहरतगढ़ में एक नये कृषक उत्पादक संगठन बनाने, गोपाल शिक्षण एवं ग्रामीण विकास संस्थान,सीबीबीओ द्वारा विकास खण्ड बढ़नी, डुमरियागंज, लोटन में नये कृषक उत्पादक संगठन बनाने हेतु चर्चा किया। उक्त बैठक में 08 विकास खण्डों नौगढ़, खेसरहा, लोटन, मिठवल, बढ़नी, भनवापुर, बर्डपुर एवं इटवा में कृषक उत्पादक संगठन बनाने हेतु उ0प्र0 को आपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड, स्टेशन रोड लखनऊ एवं उ0प्र0 उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड, उपभोक्ता भवन लखनऊ को कलस्टर आधारित विजनेस आर्गेनाइजेशन नामित किया गया है। उक्त विकास खण्डों में कृषक उत्पादक संगठन बनाने हेतु प्रगति की समीक्षा की गयी।इस अवसर पर उपकृषि निदेशक राजेश कुमार, व अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *