Fri. Mar 6th, 2026

डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पोषण समिति/जिला कन्वर्जेस समिति की हुई बैठक

सिद्धार्थनगर: 12 फरवरी 2026

डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पोषण समिति/जिला कन्वर्जेस समिति की हुई बैठक

सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में जिला स्तरीय पोषण समिति/जिला कन्वर्जेस समिति की बैठक सिद्धार्थ सभागार में सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने विगत माह के बैठक की अनुपालन आख्या की समीक्षा की, तथा आंगनबाड़ी केन्द्रो के भवन निर्माण के प्रगति की समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने डीपीओ एवं डीसी एनआरएलएम को संयुक्त रूप से टीएचआर प्लान्ट का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। टीएचआर प्लांट द्वारा जो पोषाहार का उत्पादन किया गया है उसको सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर समय से उपलब्ध करायें जिससे लाभार्थियों को समय से पोषाहार का वितरण हो सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि लाभार्थियों का फेस वेरीफिकेशन शतप्रतिशत पूर्ण करायें तथा सभी लाभार्थियों को पोषाहार का वितरण करायें।

जिलाधिकारी ने टेक होम राशन वितरण में 50 प्रतिशत प्रगति वाले सीडीपीओ पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं समस्त सीडीपीओ को आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण करने के साथ जिन आंगनबाड़ी केन्द्रों की प्रगति कम हैं उनकी मानीटरिंग करने तथा निरीक्षण रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बच्चो का वजन कराने तथा पोषण ट्रैकर पर अपलोड कराने का निर्देश दिया। गर्भवती महिलाओ, धात्री महिलाओं एवं बच्चों में पुष्टाहार का वितरण कराने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि इस कार्य में लापरवाही पाये जाने पर सुपरवाइजर/आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर कार्यवाही करने का निर्देश दिया,उन्होंने निर्देश दिया कि गर्भवती महिलाओं का डाटा स्वास्थ्य विभाग व कार्यक्रम विभाग का एक समान होना चाहिए। हॉटकुक्ड मील आंगनबाड़ी केन्द्रो के 0-3 वर्ष के बच्चो को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया तथा अतिकुपोषित बच्चो को एनआरसी में भर्ती कराने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्रो पर आर0ओ0/पोषण वाटिका, विद्युत कनेक्शन, पेयजल, हैण्डवाश, बाला पेन्टिंग, रैम्प आदि कराने का निर्देश दिया। आंगनबाड़ी केन्द्रो पर बच्चो के खेलने की सामग्री उपलब्ध कराने निर्देश दिया। आदर्श आंगबाड़ी केन्द्रो को गोद लेकर कुपोषण मुक्त बनाने हेतु निर्देश दिया तथा पोषाहार वितरण का डाटा समय से पोर्टल पर फीड कराने का निर्देश दिया।

इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त डीसी मनरेगा संदीप सिंह, डीसी एनआरएलएम देवनन्दन दूबे, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा, जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव, समस्त सी0डी0पी0ओ0, सुपरवाइजर व अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *