Sun. Feb 15th, 2026

डीएम के निर्देश पर धारा-52 के प्रकाशन के पूर्व कृषकों की समस्याओं के निराकरण हेतु कृषकों के साथ की बैठक

सिद्धार्थनगर,बांसी: 25 जुलाई 2025

डीएम के निर्देश पर धारा-52 के प्रकाशन के पूर्व कृषकों की समस्याओं के निराकरण हेतु कृषकों के साथ की बैठक

सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी/जिला उप संचालक चकबन्दी अधिकारी,सिद्धार्थनगर डा0 राजागणपति आर0 के कुशल निर्देशन में ग्राम रैन्दाताल तप्पा वीसो परगना बांसी पूरब तहसील बांसी जनपद सिद्धार्थनगर में धारा-52 के प्रकाशन के पूर्व कृषकों की समस्याओं को सुनने तथा उनके निराकरण हेतु अपर जिलाधिकारी न्यायिक/उप संचालक चकबन्दी, सिद्धार्थनगर डॉ0 ज्ञानप्रकाश, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, सिद्धार्थनगर डॉ0 संतराज सिंह, चकबन्दी अधिकारी बांसी शरद कुमार सिंह, सहायक चकबन्दी अधिकारी गण सुनील गुप्ता, रफीक अहमद, एहतेशाम, चकबन्दी कर्ता राम बहादुर मौर्य, चकबन्दी लेखपाल विजय कुमार साहनी, ग्राम प्रधान हरिश्चन्द्र यादव, चकबन्दी समिति के पदाधिकारी गण एवं वासदेव यादव, उस्मान शेख आदि कृषकों की उपस्थिति में बैठक की गयी।

ग्राम रैन्दाताल के कृषकगण चकबन्दी कार्यो से संतुष्ट है। कृषकगणों ने चकबन्दी के लाभों के बारे में बताया कि बिखरे हुए खेत इकठ्ठे हो गये, कृषकों को खेतों तक आने-जाने के लिए चकमार्ग व सिंचाई के लिए नाली की व्यवस्था हो गयी है। कृषकों द्वारा 9 समस्याओं को बताया गया, जिसमें से 7 पुनः पैमाईश तथा 2 मुकदमों से सम्बन्धित है। अगले सप्ताह में कृषकों के समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *