Mon. May 18th, 2026

डीएम ने कूड़ा-घोघी तटबंध पर कटाव निरोधक कार्य का किया निरीक्षण, गुणवत्ता व समय-बद्धता पर जोर

डीएम ने कूड़ा-घोघी तटबंध पर कटाव निरोधक कार्य का किया निरीक्षण,गुणवत्ता व समय-बद्धता पर जोर

सिद्धार्थनगर, कूड़ा नदी के बाएं तट पर स्थित कूड़ा-घोघी तटबंध के कि.मी. 14.940 से 15.190 के मध्य ग्राम इमिलिया एवं कि.मी. 20.040 से 20.290 के मध्य ग्राम मस्जिदिया के समीप चल रहे कटाव निरोधक कार्य का जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का बारीकी से अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने लांचिंग एप्रन एवं स्टेप स्लोप पिचिंग के कार्य को प्रगति पर पाया तथा कार्य की तकनीकी स्थिति एवं गुणवत्ता की जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की।

इस दौरान अधिशासी अभियंता द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि परियोजना पिचिंग तथा तीन रो में परक्यूपाइन का कार्य प्रस्तावित है। साथ ही बताया गया कि कार्य प्रारंभ की तिथि 31 मार्च 2026 एवं कार्य पूर्ण करने की तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है।

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का मौके पर निरीक्षण किया, जिसे मानक के अनुरूप संतोषजनक पाया गया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ और निर्धारित समय सीमा के भीतर हर हाल में पूर्ण कराया जाए, ताकि तटबंध की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और बरसात के मौसम में किसी भी प्रकार के कटाव का खतरा न रहे। उन्होंने यह भी कहा कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा नियमित रूप से निगरानी की जाए।

निरीक्षण के दौरान ड्रेनेज खंड के अधिशासी अभियंता कृपा शंकर भारती, सहायक अभियंता रवि रंजन कुमार, जूनियर इंजीनियर राधेश्याम भारती, राकेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *