Sat. Oct 31st, 2026

डीएम ने कृषक सेवा केंद्र जोगिया उदयपुर का किया निरीक्षण! खाद की ओवररेटिंग और कालाबाजारी पर दिए निर्देश

डीएम ने कृषक सेवा केंद्र जोगिया उदयपुर का किया निरीक्षण! खाद की ओवररेटिंग और कालाबाजारी पर दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने गुरुवार को आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र, जोगिया उदयपुर का निरीक्षण किया। उपलब्धता, बिक्री और वितरण व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और विक्रेता को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खाद के स्टॉक रजिस्टर और बिक्री रजिस्टर की जांच की। उन्होंने यह भी देखा कि किसानों को उर्वरक निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराया जा रहा है या नहीं। जिलाधिकारी ने संबंधित विक्रेता को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसानों को निर्धारित मूल्य पर ही खाद उपलब्ध कराई जाए और बिक्री में किसी भी प्रकार की अनियमितता न की जाए।

डीएम ने कहा कि खाद की ओवररेटिंग, कालाबाजारी और जमाखोरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्धारित मूल्य से अधिक पर खाद बेचने या किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान करने की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि खाद की टैगिंग नहीं होनी चाहिए और किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार पारदर्शी तरीके से उर्वरक उपलब्ध कराया जाए।

इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में उर्वरक की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाए, ताकि किसानों को खाद प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि किसानों को निर्धारित दर पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

डीएम ने किसानों से भी अपील किया कि यदि उन्हें खाद की बिक्री में ओवररेटिंग, कालाबाजारी, जमाखोरी अथवा किसी अन्य प्रकार की अनियमितता का सामना करना पड़े तो इसकी शिकायत तत्काल करें। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 7839882270 जारी किया गया है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर दोषी पाए जाने वाले संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के अवसर पर जिला कृषि अधिकारी रविशंकर पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *