Thu. Apr 16th, 2026

डीएम ने नगर निकायों के समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश: किसी तरह की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं

सिद्धार्थनगर: 06 अप्रैल 2026

डीएम ने नगर निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश: किसी भी तरह की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं

सिद्धार्थनगर: जनपद के नगर निकायों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में संपन्न हुई।समीक्षा बैठक का मुख्य उद्देश्य नगर निकायों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति, साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सड़क निर्माण, नाली व्यवस्था एवं अन्य जनसुविधाओं का मूल्यांकन करना था।

जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान सभी अधिशासी अधिकारियों को उनके-अपने क्षेत्रों में चल रहे कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से सड़क निर्माण, नाली सफाई एवं जल निकासी की व्यवस्था को प्राथमिकता देने पर जोर दिया, ताकि बारिश के समय जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो।

जिलाधिकारी ने साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए नगर निकायों में नियमित सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही जनस्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है, इसलिए कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए,डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। जहां कहीं भी पेयजल की समस्या हो, उसे प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान किया जाए।जो वाटर एटीएम खराब है उन्हें ठीक कराने का निर्देश दिया तथा पाइपलाइन की मरम्मत तत्काल कराने के निर्देश दिए गए।बैठक में नगर निकायों की आय बढ़ाने के उपायों पर भी चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि कर वसूली को प्रभावी बनाया जाए इससे नगर निकायों की वित्तीय स्थिति मजबूत होगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी।बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) गौरव श्रीवास्तव,सभी अधिशासी अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *