डीएम ने सिरसिया गौशाला का किया निरीक्षण,संबंधित को दिए आवश्यक निर्देश
जोगिया,सिद्धार्थनगर।जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने गुरुवार को विकास खण्ड जोगिया के सिरसिया गौशाला का निरीक्षण किया गया। वहीं निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौशाला को देखा कि गौशाला में 145 गौवंश संरक्षित थे और सभी गौवंश स्वस्थ्य पाये गये। वहीं ग्राम प्रधान सिरसिया ने जिलाधिकारी को बताया कि गौशाला में 06 केयर टेकर तैनात है, जिसमें 04 केयर टेकर दिन में और 02 केयर टेकर रात में रहते है। जिलाधिकारी ने गौशाला में ठण्ड से पूर्व तिरपाल लगवाने का भी निर्देश दिया।
इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा भूसा भण्डारण कक्ष को भी देखा गया। उन्होंने पशुओ का नियमित टीकाकरण, भूसा, हरा चारा आदि की समुचित व्यवस्था तथा साफ सफाई व्यवस्था ठीक रखने का निर्देश दिया। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी जोगिया रामानन्द वर्मा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गनेश प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।

