Sun. May 3rd, 2026

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-  2021 के दृृष्टविगत जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट दीपक मीणा एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के विभिन्न विकास खण्डों का किया गया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर 25 अप्रैल 2021

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-  2021 के दृृष्टविगत जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट दीपक मीणा एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के विभिन्न विकास खण्डों का किया गया निरीक्षण

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी का जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट दीपक मीणा एवं पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी द्वारा जनपद के विभिन्न विकास खण्डों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट दीपक मीणा ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि पोलिंग पार्टियां समय से बूथो पर पहुॅच जाये। कोविड-19 के प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए सभी को मास्क, सेनेटाइजर, आदि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। सुरक्षा के दृष्टिगत पोलिंग पार्टियों के साथ लगाये गये पुलिस बल को भी रवाना किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट दीपक मीणा ने हम सभी दायित्व है कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 को सकुशल, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट दीपक मीणा ने संबधित सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि पोलिंग र्पािर्टयाो को अपने निर्धारित बूथो पर पहुॅचने के पश्चात यह सुनिश्चित कर ले कि किसी भी आवश्यक सामग्री छूटी तो नही है जिससे कि निर्चाचन को सम्पन्न कराये जाने में कोई समस्या न हो।

(न्यूज़ 17 इंडिया चीफ एडिटर विजयकुमारमिश्रा)

Related Post