क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ ने पुलिस के साथ छठपूजा पर्व को लेकर कस्बे में किया पैदल गश्त व चेकिंग
शोहरतगढ़,सिद्धार्थनगर। क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना शोहरतगढ़ पुलिस के साथ छठपूजा पर्व को लेकर कस्बे में पैदल गश्त किया और वाहनों की भी चेकिंग किया गया। एसएसपी सिद्धार्थनगर डॉ० अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में एवं एएसपी सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी द्वारा थाना शोहरतगढ़ पुलिस के साथ त्यौहार छठपूजा के दृष्टिगत शान्ति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु थाना शोहरतगढ़ कस्बे में शुक्रवार को पैदल गश्त/चेकिंग किया गया। इस दौरान आम जनमानस मे सुरक्षा का एहसास कराते हुए आपस में सौहार्द बनाये रखने हेतु अपील की गयी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ शेषमणि पाण्डेय सहित पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहें।

