Thu. Apr 16th, 2026

थाना इटवा पुलिस की संयुक्त टीम ने किसानों के लगभग 04 करोड़ रुपये गबन कर फरार चल रही आरोपी अभियुक्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

थाना इटवा,जनपद सिद्धार्थनगर: दिनांक 03 अप्रैल 2026

थाना इटवा पुलिस की संयुक्त टीम ने किसानों के लगभग 04 करोड़ रुपये गबन कर फरार चल रही आरोपी अभियुक्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

◆किसानो का लगभग 04 करोड़ रुपये गबन कर फरार चल रही अभियुक्ता के विरुद्ध गैगेस्टर एक्ट की कार्यवाही कर सम्बन्धित अभियुक्ता को जनपदीय एन्टी थेफ़्ट व थाना इटवा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय भेजा गया

सिद्धार्थनगर: डॉ अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद के आदेश के क्रम में, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में, पवीन प्रकाश क्षेत्राधिकारी इटवा के कुशल पर्यवेक्षण में, संजय कुमार मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना इटवा के नेतृत्व में मु0अ0सं0 20/2026 धारा 2ख(i), 3(i) उ0प्र0 समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि0 थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर बनाम सिद्धार्थ जायसवाल पुत्र कैलाश चन्द्र जायसवाल, कैलाश जायसवाल पुत्र स्व0 विश्वनाथ जायसवाल, सन्नो देवी पत्नी कैलाश जायसवाल व आरती देवी पत्नी रवि जायसवाल निवासी वार्ड नं0-8 गुरु गोविन्द सिंह नगर कस्बा इटवा थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर से सम्बन्धित अभियुक्तगण (1)सिद्धार्थ जायसवाल पुत्र कैलाश चन्द्र जायसवाल(2) कैलाश जायसवाल पुत्र स्व0 विश्वनाथ जायसवाल (3)सन्नो देवी पत्नी कैलाश जायसवाल को पूर्व मे गिरफ्तार कर न्यायायिक अभिरक्षा मे भेजा जा चुका है,फरार चल रही महिला अभियुक्ता आरती जायसवाल पत्नी स्व0 रवी प्रकाश जायसवाल निवासी वार्ड नं0 8 गुरु गोविन्द सिंह नगर कस्बा इटवा थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर उम्र करीब 39 वर्ष को आज दिनांक 03.04.2026 को उसके घर से गिरफ्तार किया गया,उक्त गिरोह द्वारा वर्ष 2024 मे जनपद बलरामपुर व जनपद सिद्धार्थनगर मे सैकड़ो किसानो का गल्ला उधार लिया गया जिसका भुगतान न करके लगभग 04 करोड़ रुपये मूल्य के गल्ले का गबन कर लिया गया था, जिसके सम्बन्ध मे मु0अ0सं0-82/2024 धारा 406/120 बी भा0द0वि थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर व मु0अ0सं0-103/2024 धारा 406 भा0द0वि0 थाना कठेला समयमाता जनपद सिद्धार्थनगर वादी श्री जयसिंह पुत्र स्व0 संत प्रसाद निवासी पचमोहनी थाना कठेला समयमाता जनपद सिद्धार्थनगर आदि के द्वारा पंजीकृत कराया गया था । गिरफ्तार महिला अभियुक्ता श्रीमती आरती जायसवाल पत्नी स्व0 रवी प्रकाश जायसवाल निवासी वार्ड नं0 8 गुरु गोविन्द सिंह नगर कस्बा इटवा थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर को न्यायालय भेजा।

अभियुक्ता को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र,उ0नि0 ओ0पी0 मिश्र प्रभारी एन्टी थेफ़्ट टीम, उ0नि0 हेमराज वर्मा,हे0का0 रमेश कुमार, हे0का0 अमित यादव, हे0 का0 जनार्दन प्रजापति, हे0 का0 धर्मेंद्र कुमार,का0 अभिनंदन सिंह एन्टी थेफ़्ट टीम, आरक्षी रुद्र प्रताप नायक, सचिन यादव, नरेन्द्र देव,महिला आरक्षी अल्का त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *