Wed. Apr 29th, 2026

थाना जोगिया उदयपुर साइबर सेल ने गलत हो गए ट्राजेक्शन धनराशि ₹11,000/- को व्यक्ति के खाते में वापस कराया

सिद्धार्थनगर: दिनांक 03 अप्रैल 2026

थाना जोगिया उदयपुर साइबर सेल ने गलत हो गए ट्राजेक्शन धनराशि ₹11,000/- को व्यक्ति के खाते में वापस कराया

◆शिकायतकर्ता के खाते से मोबाइल नम्बर गलत अंकित हो जाने के कारण ट्राजेक्शन किसी अन्य व्यक्ति के खाते में हो गया था साइबर सेल थाना जोगिया उदयपुर द्वारा सम्पूर्ण धनराशि ₹11,000/- को वापस कराया गया।

सिद्धार्थनगर: डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में साइबर अपराध एवं साइबर क्राइम रिकबरी/लीन हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में व शुबेन्दु सिंह क्षेत्राधिकारी बांसी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर पर दिनांक 01.03.2026 को एनसीआरपी पोर्टल पर साइबर फ्रॉड से सम्बंधित शिकायत आवेदक कन्हैया लाल यादव साकिन पलिया निधि थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा दर्ज किया गया था कि यूपीआई से पैसा भेजते समय नम्बर दुसरे का अंकित हो जाने पर 11000 रूपया किसी अन्य व्यक्ति के खाते में ट्राजेक्शन हो गया था। जिसके जांच के क्रम में अभय सिंह थानाध्यक्ष जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में उ0नि0 अवधेश यादव जाँचकर्ता / प्रभारी साइबर सेल थाना जोगिया उदयपुर मय साइबर सेल जोगिया उदयपुर के प्रयास से फ्राड हुए कुल 11000/- रुपये को आवेदक के खाते में वापस कराया गया ।

सराहनीय कार्य करने वाली मिशन शक्ति पुलिस टीम के
उ0नि0 अभय सिंह थानाध्यक्ष थाना जोगिया उदयपुर, उ0नि0 अवधेश यादव प्रभारी साइबर सेल, कम्प्यूटर आपरेटर-ए सेनजीत निषाद,का0 विकास कुमार गोंड की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *