सिद्धार्थनगर- दिनांक 01 नवंबर 2025
थाना इटवा पुलिस ने जनपद बरेली से गुमशुदा पति-पत्नी को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द
इटवा- दिनांक 26.10.2025 को जगदीश प्रसाद पुत्र स्व0 रामसेवक साकिन ग्राम बैदौला चौराहा वार्ड नं0-11 इन्द्रिरानगर नगरपंचायत थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा आवेदक की पुत्री ज्योती उम्र 30 वर्ष व दामाद संजय पुत्र स्व0 सिद्धु प्रसाद साकिन वार्ड नं0-10 हनुमान नगर थाना इटवा जनपद सिद्धार्थगर उम्र करीब 33 वर्ष के गुम होने के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर सूचना दी गयी थी जिसपर थाना स्थानीय पर गुमशुदगी पंजीकृत किया गया । गुमशुदगी के सन्दर्भ में सूचना जरिये सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था।
जिसके सम्बन्ध में समाज के सहयोग व अपराध के नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में क्षेत्राधिकारी इटवा शुभेन्दु सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक इटवा श्याम सुन्दर तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 राम सुरेश यादव मय हमराह का0 नरेन्द्र देव चौहान के साथ बरामदगी हेतु तत्काल टीम का गठन कर गुमशुदा की तलाश हेतु टीम को रवाना किया गया।
थानाध्यक्ष द्वारा दिये गये आदेश निर्देशों व सर्विलांस टीम की मदद से व सी प्लान ऐप की मदद से गुमशुदा 1. ज्योती उम्र 30 वर्ष 02. संजय पुत्र स्व0 सिद्धु प्रसाद साकिन वार्ड नं0-10 हनुमान नगर थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर उम्र करीब 33 वर्ष को सकुशल जनपद बरेली से बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया,पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा पूरे क्षेत्र में की जा रही है ।

