जनपद सिद्धार्थनगर,दिनांक: 05 अप्रैल 2026
थाना कपिलवस्तु पुलिस ने 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
सिद्धार्थनगर: डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रसांत कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में संतोष कुमार तिवारी प्रभारी निरीक्षक थाना कपिलवस्तु के नेतृत्व में आज दिनांक 05.04.2026 को फौ0वाद संख्या 374/2020 धारा 323,504,325,506,452 भा.द.वि थाना कपिलवस्तु जनपद सि0नगर से सम्बन्धित वारण्टी दीनदयाल पुत्र राजाराम साकिन चकईजोत टोला लोधपुरवा थाना कपिलवस्तु जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय भेजा।

