जनपद सिद्धार्थनगर: दिनांक 02.11.2025
थाना कपिलवस्तु पुलिस ने नाबालिक से दुष्कर्म के वाछिंत अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
सिद्धार्थनगर: डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रशान्त कुमार प्रसाद,अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में उ0नि0 सदरूल आलमीन थाना प्रभारी कपिलवस्तु की टीम द्वारा आज दिनांक 02.11.2025 मु0अ0सं0 77/2025 धारा 70(1),70(2),351 (3),115(2) बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट व 67 आईटी एक्ट थाना कपिलवस्तु से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मोहम्मद हलीम पुत्र अब्दुल वहीद निवासी पचंगवा थाना कपिलवस्तु जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-निरीक्षक रामाप्रसाद यादव,हे0का0 प्रदीप कुमार यादव,हे0का0 भारत सिंह यादव।

