सिद्धार्थनगर/ सराहनीय कार्य दिनाँक 19.11.2020
थाना कोतवाली जनपद सिद्धार्थनगर पर पंजीकृत निम्नलिखित मुकदमे से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय/जेल भेजा गया
राम अभिलाष त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में “अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान” के अऩ्तर्गत मायाराम वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व श्री प्रदीप कुमार यादव क्षेत्राधिकारी,सदर के कुशल पर्यवेक्षण तथा राधेश्याम राय प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली सिद्धार्थनगर, जनपद सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में थाना स्थानीय पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली सिद्धार्थनगर, जनपद सिद्धार्थनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 328/2020 धारा 354(क) (घ) भा.द.वि. से संबंधित अभियुक्त मो0 साजिद पुत्र बकरीदन उर्फ भल्लू सा0 बर्डपुर न0- 13 टोला कल्यानपुर थाना को0 सिद्धार्थनगर, जनपद सिद्धार्थनगर के बारे में आज दिनाँक 19.11.2020 को जरिए मुखबीर खास सूचना मिली कि मुकदमा बाला से संबधित अभियुक्त उपरोक्त नेपाल जाने की फिराक में मधुबेनिया चौराहे पर सवारी के इन्तजार में खड़ा है । यदि जल्दी किया जाय तो गिरफ्तार किया जा सकता है । उक्त सूचना पर प्रभारी चौकी नौगढ उ0नि0 राजेश शुक्ल मय हमराह मय मुखबीर के तत्समय मौके पर पहुँचे । मुखबीर द्वारा दूर से ईशारे से बताये गये व्यक्ति का नियमानुसार नाम, पता, तस्दीक करने के उपरान्त अभियुक्त मो0 साजिद उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही में गिरफ्तार अभियुक्त मो0साजिद उपरोक्त न्यायालय / जेल भेजा गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम, पता-*
मो0 साजिद पुत्र बकरीदन उर्फ भल्लू सा0 बर्डपुर न0- 13 टोला कल्यानपुर थाना को0 सिद्धार्थनगर, जनपद सिद्धार्थनगर ।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1-उ0नि0 राजेश शुक्ला प्रभारी चौकी नौगढ, थाना कोतवाली सिद्धार्थनगर, जनपद सिद्धार्थनगर ।
2- मुख्य आरक्षी कनिकलाल मल्ल थाना कोतवाली सिद्धार्थनगर, जनपद सिद्धार्थनगर ।
3- आरक्षी राहुल खरवार थाना कोतवाली सिद्धार्थनगर, जनपद सिद्धार्थनगर ।
(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्रा)
