सिद्धार्थनगर: दिनांक 03 जनवरी 2026
थाना क्षेत्र जोगिया उदयपुर में हुये नकबजनी की घटना का अनावरण कर 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार,चोरी का 3,220/- रूपया बरामद
सिद्धार्थनगर: डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में एवं प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में व रोहिनी यादव क्षेत्राधिकारी बांसी के कुशल पर्यवेक्षण में, मीरा चौहान थानाध्यक्ष थाना जोगिया उदयपुर के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियो की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 03.01.2026 को थाना जोगिया उदयपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 198/2025 धारा 331(4)/305A बीएनएस से संबंधित प्रकाश में आये 01 अभियुक्त को बहद ग्राम तनजवा बन्धे से पहले सड़क थाना क्षेत्र जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर से गिरफ्तार किया गया व अभियुक्त के कब्जे से चोरी सम्बन्धित माल से 3220/- रूपया बरामद किया गया। फर्द गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी किया गया तथा नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त रोशन पुत्र राजदेव निवासी ग्राम कठही थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर को न्यायालय रवाना किया।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-थानाध्यक्ष मीरा चौहान थाना जोगिया उदयपुर,उ0नि0 श्रीकान्त थाना जोगिया उदयपुर, हे0का0 राजेश गोंड थाना जोगिया उदयपुर, हे0का0 त्रिपुरेश चौबे थाना जोगिया उदयपुर,का0 कुण्डल शाह थाना जोगिया उदयपुर, दीपक चौरसिया थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर।

