Fri. Jun 19th, 2026

थाना मोहाना पुलिस ने गुमशुदा हुई बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपूर्द

सिद्धार्थनगर: दिनांक 02 जनवरी 2026

थाना मोहाना पुलिस ने गुमशुदा हुई बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपूर्द

परिजनों द्वारा थाना मोहाना पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की गई और धन्यवाद ज्ञापित किया गया

सिद्धार्थनगर: डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में, प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में, विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में जितेन्द्र सिंह थानाध्यक्ष मोहाना के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर सूचना प्राप्त हुआ कि आज दिनांक 02/01/2026 को समय करीब 16:40 बजे सूचना मिली कि एक बच्ची गुम होके कस्बा ककरहवा में घूम रही है व रो रही है । इस सूचना पर तत्काल चौकी इंचार्ज ककरहवा थाना मोहाना मय फोर्स द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए बच्ची के बारे में पता किया गया तो पता चला कि बच्ची का नाम अंशी पुत्र आकाश वर्मा उम्र करीब 04 वर्ष ग्राम दूल्हा शुमाली टोला ककरहवा की रहने वाली है । बच्ची के पिता को बुला कर के बच्ची को उसके पिता को सुपुर्द किया गया । परिजनों द्वारा थाना मोहाना पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की गई और धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *