सिद्धार्थनगर: दिनांक 12 दिसंबर 2025
थाना डुमरियागंज साइबर पुलिस टीम ने 24 घण्टे के अन्दर फ्राड की सम्पूर्ण धनराशि पीड़ित को कराया वापस
थाना डुमरियागंज के गौतम (पीड़ित) के साथ आधार एनेबल पेमेंट सिस्टम(AEPS) से दिनांक 12.12.2025 को (₹2100/-) का फ्राड हो गया था! जिसको थाना डुमरियागंज की साइबर पुलिस टीम ने 24 घण्टे के अन्दर फ्राड की सम्पूर्ण धनराशि पीड़ित को वापस कराया।
सिद्धार्थनगर: डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक ने साइबर अपराध के रोक थाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में बृजेश कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के कुशल पर्यवेक्षण में श्रीप्रकाश यादव प्रभारी निरीक्षक थाना डुमरियागंज के कुशल नेतृत्व में थाना डुमरियागंज की साइबर पुलिस टीम को आवेदक गौतम पुत्र घिराव निवासी उपधी खुर्द बुजुर्ग थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर ने NCRP पोर्टल पर ACKNOWLEDGEMENT NO- 23109250132932 द्वारा आधार एनेबल पेमेंट सिस्टम(AEPS) से दिनांक 12.12.2025 को ₹2100/- का फ्राड हुआ था । जिसमे साइबर टीम के त्वरित व अथक प्रयास से आवेदक को शतप्रतिशत धनराशि (₹2100/-) वापस करा दिया,आवेदक ने साइबर पुलिस टीम थाना डुमरियागंज के प्रति आभार व्यक्त किया है।

