सिद्धार्थनगर/दिनांक 17 मई 2025
थाना पथरा बाजार पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या के 04 नफर वांछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
डॉ. अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत, सिद्धार्थ अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण व बृजेश कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के निर्देशन में भाग्यवती पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक पथरा बाजार मयफोर्स द्वारा आज दिनांक 17.05.2025 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 35/2025 धारा 191(2), 191(3), 115(2), 324(2), 110 बीएनएस से संबन्धित 04 नफर वांछित अभियुक्तगण – 01.अशोक कुमार पाठक पुत्र जयन्त्री पाठक निवासी जमुनी पाठक थाना पथरा बाजार जनपद सिद्धार्थनगर,आलोक कुमार पाठक पुत्र जयन्त्री पाठक निवासी जमुनी पाठक थाना पथरा बाजार जनपद सिद्धार्थनगर,03.विनय पाठक पुत्र जयन्त्री पाठक निवासी जमुनी पाठक थाना पथरा बाजार जनपद सिद्धार्थनगर, 04.अकित उपाध्याय पुत्र जटाशकर उपाध्याय निवासी करमहिया थाना रुधौली जनपद बस्ती को48 घण्टे के अन्दर खोरिया रघुवीर सिंह चौराहे से गिरफ्तार कर धारा 105, 352 बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर विधिक कार्यवाही पुर्ण कर न्यायालय भेजा l
गिरफ्तार वांक्षित अभियुक्गण को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-प्र0नि0 भाग्यवती पांडे, नि0अ0 अवधेश पांडे,उ0नि0 उदय नाथ मिश्रा, आ0 शुभम वर्मा, अनुपम मौर्य, पप्पू यादव, रितेश सिंह थाना पथरा बाजार जनपद सिद्धार्थनगर।

