Tue. Jun 9th, 2026

थाना मिश्रौलिया पुलिस टीम ने पति–पत्नी के आपसी विवाद को सुलझाकर टूटते हुए परिवार बिखरने से बचाया

सिद्धार्थनगर: दिनांक 20 दिसंबर 2025

थाना मिश्रौलिया पुलिस टीम ने पति–पत्नी के आपसी विवाद को सुलझाकर टूटते हुए परिवार बिखरने से बचाया

सिद्धार्थनगर: डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में व पवीन प्रकाश क्षेत्राधिकारी इटवा के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मिश्रौलिया राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व व थाने पर नियुक्त मिशन शक्ति केन्द्र के अथक प्रयास से आज दिनांक 20.12.2025 को विगत 01 वर्ष से आपसी विवाद के कारण अलग-अलग रह रहे पति-पत्नी के बीच सहमति से सुलह समझौता कराकर टूटते हुए एक परिवार को बिखरने से बचाया।

उपरोक्त अलग-अलग रह रहे पति-पत्नी के बीच सहमति से सुलह समझौता कराने में मिशन शक्ति पुलिस टीम के उ0नि0 राम दरश यादव, आरक्षी सुकेश कुमार,महिला आरक्षी अनुपम थाना मिश्रौलिया का विशेष योगदान रहा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *