दिल्ली: कांग्रेस ने घुसपैठियों को संरक्षण देकर देश की जनसंख्या का बिगाड़ा संतुलन- पीएम मोदी
यह सिर्फ एक राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि देश की सुरक्षा और अस्तित्व से जुड़ा हुआ गंभीर विषय- पीएम मोदी
वोट बैंक की राजनीति के लिए कांग्रेस ने अवैध घुसपैठियों को दी शरण/जिससे स्थानीय जनता हुई प्रभावित – पीएम मोदी
दिल्ली: पीएम मोदी का बड़ा बयान! कांग्रेस ने घुसपैठियों को संरक्षण देकर देश की जनसंख्या का संतुलन बिगाड़ा है। यह सिर्फ एक राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि देश की सुरक्षा और अस्तित्व से जुड़ा हुआ विषय है। कांग्रेस पर पहले भी आरोप लगते रहे हैं कि वोट बैंक की राजनीति के लिए कांग्रेस ने अवैध घुसपैठियों को शरण दी। इससे न सिर्फ स्थानीय जनता प्रभावित हुई बल्कि कई राज्यों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति भी डगमगाई।
पीएम मोदी ने कहा कि अगर समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं किया गया तो आने वाले वर्षों में जनसंख्या असंतुलन एक बड़ा संकट बन जाएगा। और यह बात वाकई सोचने पर मजबूर करती है कि क्या कांग्रेस ने सिर्फ वोटों के लिए देश की सुरक्षा से समझौता किया? घुसपैठ का असर सिर्फ रोजगार या जमीन पर नहीं पड़ता,बल्कि सांस्कृतिक और धार्मिक संतुलन पर भी गहरा असर डालता है। कई इलाकों में स्थानीय लोग ही अल्पसंख्यक बनते जा रहे हैं। यह देश की अखंडता और पहचान के लिए बड़ा खतरा बन गया है।
पीएम मोदी ने जिस मुद्दे को उठाया है, उस पर हर देशभक्त को गहराई से सोचना चाहिए। क्या हम सिर्फ सत्ता की राजनीति के लिए देश को ऐसे खतरनाक मोड़ पर पहुंचने देंगे? अब फैसला देश की सम्मानित जनता को करना है! क्या हम ऐसे नेताओं को चुनेंगे जो देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करें और घुसपैठियों को शरण दे! या फिर उनको जो भारत की संप्रभुता और संस्कृति की रक्षा कर रहे हैं।

