Wed. Nov 4th, 2026

धान खरीद वर्ष 2026-27 के संबंध में डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक,जिले में 77 केंद्रों पर धान खरीद, 72 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य

सिद्धार्थनगर: 04 नवंबर 2026

धान खरीद वर्ष 2026-27 के संबंध में डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक,जिले में 77 केंद्रों पर धान खरीद, 72 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य

धान खरीद वर्ष 2026-27 के संबंध में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में धान खरीद हेतु 72000 मी0टन का लक्ष्य शासन से प्राप्त हुआ है। जनपद में धान खरीद हेतु किसानों की सुविधा को देखते हुए कुल 77 क्रय केन्द्र खोले गये हैं जो पिछले वर्ष खोले गये 62 क्रय केन्द्रों से 15 अधिक हैं। इस वर्ष धान का समर्थन मूल्य 2441 रु0 प्रति कुन्तल है। धान खरीद हेतु समस्त तैयारियों पूर्ण कर ली गयी हैं। दिनांक 01.11.2026 खरीद प्रारम्भ है जो कि 28.02.2027 तक चलेगी। धान खरीद हेतु अभी तक 278 किसानों से रजिस्ट्रेशन करा लिया है समस्त केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि आस-पास के किसानों से सम्पर्क करके अधिक से अधिक किसानों का रजिस्ट्रेशन करायें।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि केन्द्र पर आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। केन्द्र प्रभारी किसानों को टोकन प्रदान करें और नियत तिथि पर उनकी खरीद करें। समस्त तहसील के अधिकारी किसानों की फसल का सत्यापन शीघ्र करें ताकि किसानों को धान विक्रय करने में कोई असुविधा न हो। केन्द्र प्रभारियों का व्यवहार किसानों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा होती है तो हेल्प लाइन नम्बर 9565772025 पर प्रातः 09:00 से 05:00 बजे तक सम्पर्क करके अवगत करा सकते हैं। किसान भाईयों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक रजिस्ट्रशन कराकर समर्थन मूल्य प्राप्त करें।

इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) संदीप कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉ ज्ञान प्रकाश, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता, धान क्रय एजेंसियों के जिला प्रबन्धक, भारतीय खाद्य निगम के प्रबन्धक (गुणवत्ता) एवं समस्त क्षेत्रीय विपणन, अधिकारी विपणन निरीक्षक/धान क्रय केन्द्र प्रभारी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *